बदायूं
मुसीबत की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए बब्बू भैया, गांव-गांव पहुंचकर बांटी राहत सामग्री
केशव गुप्ता
दातागंज (बदायूँ)। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीणों के बीच शनिवार को क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर 1,387 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की।
विकासखंड दातागंज के ग्राम कुंडरा मझरा में 827, पट्टी विजा में 150 और पूरन भेड़ा में 100 राहत किट वितरित की गईं। वहीं विकासखंड म्याऊं के लालपुर खादर में 310 परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान विधायक बब्बू भैया ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने राहत महसूस की और विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी बदायूँ, उपजिलाधिकारी दातागंज, क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बाढ़ के बीच गांवों में पहुंचे विधायक और राहत सामग्री वितरण से ग्रामीणों के बीच प्रशासनिक मदद को लेकर भरोसा बढ़ता नजर आया।








bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


