बदायूं
उझानी: एस्सेल स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में झूमे विद्यार्थी, गीत-संगीत से बंधा समां।
संस्कार और राष्ट्र निर्माण करते हैं शिक्षक : सुधांशु गुप्ता।
उझानी-बदांयू 5 सितंबर।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर नगर के एस्सेल स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का माल्यार्पण कर और बैज लगाकर स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ गुरु-वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, सामूहिक गायन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में डिंपल, अग्रिम, रिया, राधिका, दीपांशी, भूमि, आरव, फातिमा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विमल सिंह समेत समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
विद्यालय के निदेशक सुधांशु गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि वह संस्कार, चरित्र और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन की जयंती हमें याद दिलाती है कि शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।
विद्यार्थियों के स्नेह और शिक्षकों की मुस्कान के बीच यह शिक्षक दिवस एक यादगार उत्सव बन गया।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


