11:02 am Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति गीतों पर झूमे पुलिस परिवार के बच्चे

बदायूं

रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति गीतों पर झूमे पुलिस परिवार के बच्चे

केशव गुप्ता

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा भजनों पर नृत्य तथा रासलीला का भव्य मंचन किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रिजर्व पुलिस लाइन का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सीडीओ गामिनी संगला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर (सहायक पुलिस अधीक्षक) श्री सुमेध मिलिन्द जादव, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस