11:02 am Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

ब्रज क्षेत्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार उसावां पहुंचे महेश राठौर, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

बदायूं

ब्रज क्षेत्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार उसावां पहुंचे महेश राठौर, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

केशव गुप्ता

घोड़ों और नारों के साथ निकला जोरदार रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
उसावां। भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर के शुक्रवार को प्रथम बार उसावां आगमन पर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार नगर पहुंचे महेश राठौर के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
करीब 9:30 बजे महेश राठौर के उसावां पहुंचते ही पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। घोड़ों और जोरदार नारों के बीच स्वागत कार्यक्रम ने माहौल को पूरी तरह उत्साह से भर दिया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रोड शो महेश राठौर के आवास पर पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।
आवास पर पहुंचने के बाद महेश राठौर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी और मंडल महामंत्री सहदेव सागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस