4:13 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: भैंस चोरी करने आए चोरों से 30 मिनट तक भिड़े दो भाई, एक चोर पकड़ा।

बदायूं

सहसवान: भैंस चोरी करने आए चोरों से 30 मिनट तक भिड़े दो भाई, एक चोर पकड़ा।

सहसवान, बदायूं 4 सितंबर।

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नदेरी में बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे भैंस चोरी करने आए चोरों से दो सगे भाइयों की जमकर हाथापाई हो गई।

ग्राम नदेरी निवासी रिजवान पुत्र रियासत की भैंस घर के बाहर बंधी थी। पास में ही बड़े भाई इमरान का घर है। देर रात इमरान का पालतू कुत्ता भौंकने लगा तो इमरान बाहर आ गया। कुछ देर बाद तीन चोर नेकर-बनियान पहने हुए आए और रिजवान की भैंस खोलने लगे।

इमरान ने एक चोर को पकड़कर गिरा लिया। शोर सुनकर रिजवान भी जाग गया और दूसरे चोर को पकड़ लिया। तीसरा चोर भाग गया। करीब 30 मिनट तक दोनों भाइयों और चोरों में उठापटक चलती रही। इसी बीच एक चोर रिजवान की पकड़ से छूटकर भाग गया।

शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए और एक चोर को पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने चोर को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक दो पिकअप गाड़ियां भी मौके से भागीं, जिनके नंबर संभल व अमरोहा के थे।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।

विज्ञापन एक्सप्रेस