बदायूं
उझानी में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज।
उझानी, बदायूं 4 सितंबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मां के अनुसार घटना 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे की है। आरोप है कि जब वह और परिवार के अन्य लोग घर पर मौजूद नहीं थे, तब थाना बिल्सी क्षेत्र के रिसौली निवासी जावेद उर्फ सोनू पुत्र नसरुद्दीन उनके घर आया और उनक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया।
परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ सोने के कुंडल, एक मंगलसूत्र, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है।
कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


