3:48 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी कोतवाली में कांवड़ मेला खत्म होने के 22 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज।

बदायूं

उझानी कोतवाली में कांवड़ मेला खत्म होने के 22 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज।

उझानी (बदायूं) 4 सितंबर ।

कछला गंगा घाट पर सावन के कांवड़ मेले में जल लेने आए श्रद्धालु की अपाचे बाइक चोरी हो गई। पीड़ित 22 दिन तक अपनी बाइक तलाशता रहा, जब पता नहीं चला तो अब कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली उझानी पुलिस को दी तहरीर में अरुण कश्यप पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, बरेली ने बताया कि वह 9 अगस्त को अपने बड़े भाई अमित कश्यप की अपाचे बाइक यूपी 25 ईयू 7568 से कछला घाट पर गंगाजल लेने आया था।

उसने अपनी बाइक ट्रैफिक पुल के पास रोड किनारे खड़ी की और गंगा स्नान करने चला गया। शाम करीब 9 बजे जल भरकर वापस लौटा तो बाइक गायब मिली।

पीड़ित के अनुसार वह तभी से बाइक की तलाश कर रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग न लगने पर 31 अगस्त को उसने कोतवाली में तहरीर दी।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अवर निरीक्षक अविनाश पुंडीर को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस