3:48 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी-पति पर पिकअप से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज।

बदायूं

उझानी-पति पर पिकअप से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज।

उझानी, बदायूँ 4 सितंबर ।

थाना विल्सी क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर जान से मारने की नीयत से पिकअप से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिनी सुनीता पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम रिसौली थाना विल्सी का अपने पति प्रदीप उर्फ सत्यदेव से वर्ष 2017 से घरेलू विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसने पति के खिलाफ न्यायालय में 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी और 125 सीआरपीसी भरण पोषण के मामले दर्ज करा रखे हैं, जिसमें गिरफ्तारी वारंट चल रहे हैं।

पीड़िता के अनुसार दिनांक 29 अगस्त को वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपने ममेरे भाई वीरेश के साथ थाना सिविल लाइन्स बयान देने गई थी। आरोप है कि वहां उसके पति प्रदीप और देवर कुलदीप मिल गए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि जब वह मोटर साइकिल से वापस लौट रही थी, तो संजरपुर रोड, कोतवाली उझानी क्षेत्र में पति ने अपनी पिकअप गाड़ी से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना उप निरीक्षक भारती सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस