बदायूं
उझानी में 35 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
उझानी (बदायूं) 4 सितंबर ।
कोतवाली उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार और इन्द्रजीत के साथ छतुईया फाटक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे फाटक के आगे एक व्यक्ति सफेद बोरी में शराब लिए खड़ा है।
सूचना पर पुलिस ने आबकारी हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को साथ लेकर बरी का नगला मोड़ के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 35 पब्बे अंगूरी मार्का देशी शराब (टेट्रा पैक) बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश उर्फ लद्दू पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम बरी का नगला थाना उझानी बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


