बदायूं
उझानी में दलित विधवा के घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत, 5 लोगों पर SC/ST में रिपोर्ट दर्ज।
उझानी, बदायूँ 4 सितंबर ।
कोतवाली उझानी के मोहल्ला गौतमपुरी में दलित विधवा महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता मितललता जाटव विधवा पुत्री रामगोपाल निवासी मोहल्ला गौतमपुरी ने कोतवाली उझानी ने तहरीर में बताया कि उसके ही मोहल्ले के रहने वाले नारायन शर्मा, राकेश शर्मा पुत्रगण देवेन्द्र, देवेन्द्र पुत्र नामालूम, गीता पत्नी देवेन्द्र, सुमन पुत्री देवेन्द्र,बेहद दबंग व बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं और विधवा होने के कारण उस पर गलत नजर रखते हैं।
आरोप है कि दिनांक 23 जून को सुबह करीब 8 बजे सभी अभियुक्त हाथों में लाठी-डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्द ‘चमटिया’ कहते हुए कहा कि ‘साली चमटिया हम तुझसे कब से कह रहे हैं कि तू हमारी हो जा, तू हमारा कहा नहीं मान रही है।
इसके बाद सभी ने लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। तहरीर में आरोप है कि इसी दौरान आरोपी राकेश निर्वस्त्र हो गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और उसके कपड़े फाड़ दिये। अपनी इज्जत बचाने के लिए पीड़िता ने शोर मचाया।
शोर सुनकर पड़ोस के रीना पत्नी सतेन्द्र, कालीचरन पुत्र खेमकरन, रामगोपाल पुत्र बैनीराम (पिता) व माता भगवान देवी आदि लोग आ गये, जिन्हें आता देख सभी आरोपी मौके से भाग गये और जाते-जाते धमकी दे गये कि ‘आज तो तुझे इन लोगो ने बचा लिया, आइन्दा मौका मिलने पर तुझे जान से मार देंगे।
पीड़िता ने बताया कि 23 जून के बाद भी आरोपी कई बार घर में घुसकर मारपीट और जबरन पकड़कर गलत नियत से जमीन पर गिरा चुके हैं। उसकी आँख के नीचे काफी चोट आई है और नीला निशान पड़ गया है तथा शरीर पर अन्य गुम चोटें आई हैं।
कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद अब पुलिस ने सुसंगत धाराओं व SC/ST एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


