3:47 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में SSP के आदेश पर तीन भाइयों पर FIR: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अश्लील VIDEO भेजकर बेटियों समेत धमकाने का आरोप।

बदायूं

उझानी में SSP के आदेश पर तीन भाइयों पर FIR: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अश्लील VIDEO भेजकर बेटियों समेत धमकाने का आरोप।

उझानी-बदांयू 4 सितंबर।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के खजुरारा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अश्लील वीडियो भेजकर धमकाने के मामले में SSP के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

मामले में मुख्य आरोपी विजय सिंह उर्फ महावीर और उसके दो भाई विकास व प्रमोद को नामजद किया गया है।

पीड़िता के अनुसार 2 जुलाई को विजय ने अश्लील वीडियो भेजकर बेटियों के साथ भी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत करने पर 5 जुलाई को भाइयों ने रास्ता रोककर गांव छोड़ने की धमकी दी। मामले में सिफारिश करने वाले नरेन्द्र यादव का नाम भी सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत पर पहले सुनवाई नहीं हुई तो उसने SSP से गुहार लगाई। SSP के आदेश पर उझानी कोतवाली में केस दर्ज कर जांच कछला चौकी पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस