3:30 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगाघाट से अधिवक्ता की रॉयल एनफील्ड चोरी, रिपोर्ट दर्ज होने में ही लगे 19 दिन।

बदायूं

कछला गंगाघाट से अधिवक्ता की रॉयल एनफील्ड चोरी, रिपोर्ट दर्ज होने में ही लगे 19 दिन।

उझानी, बदायूँ 4 सितंबर।

गंगा स्नान करने गए अधिवक्ता की बाइक पार्किंग से चोरी हो गई। पीड़ित ने 112 और कछला चौकी पर तुरंत सूचना दी, खुद भी काफी तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। हैरानी की बात है कि 16 अगस्त को हुई इस चोरी की FIR दर्ज होने में ही पुलिस को कई दिन लग गए।

दर्ज FIR के अनुसार, प्रीत विहार दातागंज चुंगी निवासी अधिवक्ता हर्ष गांधी पुत्र राजीव कुमार अपने दोस्त के साथ 16 अगस्त की शाम 7 से आठ बजे के बीच कछला गंगाघाट पर गंगा स्नान करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी की थी। वापस लौटे तो बाइक गायब थी।

चोरी गई बाइक Royal Enfield Hunter 350, स्वामी- मंजीत सिंह S/O जितेन्द्र सिंह के नाम है।

घटना के समय ही पीड़ित ने 112 पर कॉल कर सूचना दी, इसके बाद कछला पुलिस चौकी पर भी जानकारी दी गई।

उझानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अविनाश पुंधीर को सौंपी गई है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जब बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में ही इतना समय लग गया तो बाइक को ढूंढने में कितना समय लगेगा? पुलिस को कछला घाट पर होने वाली वाहन चोरी की घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देकर सीसीटीवी और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस