9:17 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, 700 से अधिक परिवारों को बांटी राहत किट

बदायूं

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, 700 से अधिक परिवारों को बांटी राहत किट

केशव गुप्ता

बदायूँ। 117 विधानसभा दातागंज क्षेत्र के हजरतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया पैगम्बरपुर और शेरपुर में बाढ़ से प्रभावित 700 से अधिक परिवारों को राहत किटों का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला।
राहत वितरण कार्यक्रम में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के पुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
वितरित राहत किट में दैनिक उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, तेल और मसाले के साथ तिरपाल, साबुन एवं प्राथमिक स्वच्छता सामग्री शामिल रही।
इस दौरान तहसीलदार डी.सी. पौरुष, कानूनगो सुबोध शर्मा, लेखपाल संजय चौहान, राजेश कुमार, जुगेन्द्र राणा, नरेशपाल सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि संकट के इस समय में प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। राहत एवं सहायता का कार्य आगे भी जारी रहेगा, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस