7:32 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

पुलिस मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने

बदायूं

पुलिस मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने

केशव गुप्ता

बदायूँ। पुलिस मॉडर्न स्कूल, बदायूँ में गुरुवार 3 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में स्कूल पहुंचे और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर झूले, पोस्टर, मटकी और बांसुरी सजाईं। बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी ने कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुमेध मिलिंद जाधव, IPS, प्र0 ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने सभी बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, पुलिस स्टाफ, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र बत्तरा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा वामा सारथी की सदस्य श्रीमती नीलम मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन एक्सप्रेस