6:22 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव, गौरव आर्य बने बिल्सी के नए एसडीएम।

बदायूं

बदायूं: कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव, गौरव आर्य बने बिल्सी के नए एसडीएम।

बदायूं 3 सितंबर।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिले के कई उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में बिल्सी के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी न्यायिक, बदायूं बनाया गया है। वहीं सहसवान में तैनात एसडीएम गौरव आर्य को बिल्सी का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

तबादले के आदेश जारी होने के बाद नए एसडीएम गौरव आर्य ने गुरुवार को बिल्सी तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया।

पदभार संभालने के बाद नए उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा।

उनकी पहली प्राथमिकता जनसमस्याओं का जल्द समाधान करना होगा। तहसील में आने वाले हर फरियादी की बात सुनी जाएगी और तय समय में उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा। राजस्व से जुड़े मामलों और जनता के लिए बनी योजनाओं को तेजी से लागू कर लोगों को फायदा पहुंचाया जाएगा।

पदभार संभालने के दौरान तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए एसडीएम का स्वागत किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस