बदायूं
उझानी के संतोष कुमारी श्रवण कुमार विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
उझानी, बदायूं 3 सितंबर ।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-वंदन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य राम कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग और बाल जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने की। उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में प्रेम, विश्वास, समानता और निस्वार्थ भाव का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों को इन आदर्श मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक अनुज कुमार साहू रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्यगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समापन जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ हुआ।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


