5:25 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक, किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर मंथन

बदायूं

उसहैत में भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक, किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर मंथन

उसहैत। बदायूं के उसावां ब्लॉक की नगर पंचायत उसहैत में गुरुवार, 3 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक बिजली घर मैदान में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारियों और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव भी रखे।
इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान ‘किसान यूनियन जिंदाबाद’, ‘किसान एकता जिंदाबाद’, ‘किसान शक्ति जिंदाबाद’ और ‘जय जवान जय किसान’ के नारों से माहौल गूंज उठा।
बैठक के समापन पर जिला उपाध्यक्ष पूरन लाल गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सहयोग और लगन की सराहना करते हुए किसान हित के मुद्दों पर लगातार मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पूरन लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम पाल, नगर अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष सहित शिवलाल, ओमेंद्र, भूरे खान, रामेश्वर, विनोद कुमार, खेमकरण, महाराम, रामस्वरूप, मुनेश, राम सिंह, होरी लाल, मेघ सिंह, आशाराम, राजवीर, राम सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।



विज्ञापन एक्सप्रेस