5:25 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ : करंट लगने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत, टेंट लगाते समय हुआ हादसा।

बदायूं

बदायूँ : करंट लगने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत, टेंट लगाते समय हुआ हादसा।

बदांयू 3 सितंबर।

थाना कादर चौक क्षेत्र में टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन से करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार थाना कादर चौक के गांव जिंशी नगला निवासी ओमशंकर (20) पुत्र उदय सिंह मजदूरी करता था। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह पड़ोसी गांव कुड़ा सहायपुर में टेंट लगाने गया था। बताया जा रहा है कि टेंट लगाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे पाइप में तेज करंट दौड़ गया और ओमशंकर उसकी चपेट में आ गया।

करंट इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना परिजन मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता उदय सिंह ने बताया कि ओमशंकर परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है।


विज्ञापन एक्सप्रेस