बदायूं
बदायूं जिले में डेंगू-मलेरिया का कहर, रोकथाम को उतरीं 21 टीमें; 27 पहुंचा आंकड़ा।
बदायूं 3 सितंबर
जिले में मच्छरजनित बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 21 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं और पॉजिटिव मिलने पर मरीज को सीधे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि हर गांव में बुखार और मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता डेंगू को लेकर है। आमतौर पर बरसात के बाद आने वाला डेंगू इस बार समय से पहले ही सक्रिय हो गया है। जगत, दहगवां और उझानी ब्लॉक में अब तक 27 डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
बुधवार को ही उझानी ब्लॉक के मुजाहिदपुर गांव में एक नया डेंगू मरीज मिला है।
उधर, स्वाइन फ्लू को लेकर भी विभाग अलर्ट पर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है। जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में आरटीपीसीआर किट भी मंगा ली गई हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


