4:20 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आई वैक्सीन, कल से लगेगी।

बदायूं

बदायूं में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आई वैक्सीन, कल से लगेगी।

बदांयू 3 सितंबर।

जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू समेत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए राहत की खबर है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए शासन से स्वास्थ्य विभाग को बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के सात मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग के लिए कई टीमें गठित की हैं। रोजाना फील्ड में जाकर स्क्रीनिंग कर रहे कर्मचारियों के खुद संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया था, जिस पर विभाग ने शासन से वैक्सीन की मांग की थी।

बुधवार को वैक्सीन की खेप स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गई है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल के नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन ने बताया कि गुरूवार से अभियान चलाकर सभी स्क्रीनिंग कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद कर्मचारियों में संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाएगा, जिससे स्क्रीनिंग अभियान और तेजी से चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस