4:18 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

जन्माष्टमी को लेकर उसावां में सजा बाजार, लड्डू गोपाल के वस्त्र व श्रृंगार सामग्री की जमकर बिक्री

बदायूं

जन्माष्टमी को लेकर उसावां में सजा बाजार, लड्डू गोपाल के वस्त्र व श्रृंगार सामग्री की जमकर बिक्री

केशव गुप्ता

उसावां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर उसावां का बाजार इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, झूले, आभूषण और पूजा-सामग्री से बाजार की दुकानें सज गई हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालु लड्डू गोपाल के श्रृंगार और पूजा के लिए विभिन्न सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
बाजार में लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक डिजाइन वाले वस्त्रों के साथ रंग-बिरंगे मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, कंगन, पायल और अन्य श्रृंगार सामग्री उपलब्ध है। इसके अलावा जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने के लिए सुंदर झूले भी दुकानों पर सजाए गए हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल के लिए वस्त्र और श्रृंगार सामग्री खरीद रहे हैं।
जन्माष्टमी पर्व नजदीक आने के साथ ही नगर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुबह से शाम तक दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए लड्डू गोपाल के वस्त्र और पूजन सामग्री की आकर्षक ढंग से सजावट की है।
बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और लोग लड्डू गोपाल के स्वागत के लिए आवश्यक सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार में सजी रंग-बिरंगी दुकानें पर्व के उल्लास को और बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस