दिनांक 03 सितम्बर 2026 को स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, चन्दौसी मार्ग, बदायूं में *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी* के पावन अवसर पर *राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता* का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहिनों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के मनमोहक स्वरूप को धारण कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा एवं मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की निर्णायक *श्रीमती तरंग वैश्य जी* ने प्रतिभागी भैया-बहिनों के रूप-सज्जा एवं प्रस्तुति का सूक्ष्मता से निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री सतीश कुमार गंगवार जी* ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहिनों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


