7:59 am Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

बदायूं

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

केशव गुप्ता

बदायूं। कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 17 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरण के दौरान कई पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विभागीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस