8:03 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त आदिल अली को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बदायूं

अलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त आदिल अली को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

केशव गुप्ता

अलापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदिल अली पुत्र इशरार वक्श, निवासी वार्ड नंबर 05, कस्बा एवं थाना अलापुर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त NBW मुकदमा संख्या 1224, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना पुलिस की कार्रवाई से वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता जुड़ गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस