बदायूं
# दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में राजेश कोरी की मौत का मामला
#कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव अटसेना गांव पहुंचे ,राजेश कोरी की शोक सभा में हुए शामिल , परिजनों से मिले
# राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में हुई मौत पर न्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने का ऐलान
मानवाधिकार आयोग में भी करेंगे शिकायत
#राजेश कोरी को न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा – अजीत यादव
—————————————————————————–
बदायूँ। 02 सितंबर। दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में राजेश कोरी की मौत के मामले में न्याय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की जाएगी। राजेश कोरी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
उक्त बातें आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मृतक राजेश कोरी की शोकसभा में बोलते हुए अटसेना गांव में कहीं। वे राजेश कोरी के दसवें में शामिल होने अटसेना गांव पहुंचे थे । जहां शोक सभा में उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचें कोरी समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने राजेश कोरी की पत्नी रूपवती , चारों बच्चों अरुण 6वर्ष , नंदिनी 4 वर्ष , प्रांशी 2वर्ष ,अमन 2 माह , माता राजवती , भाई महिपाल और हृदेश कोरी से बातचीत की ,शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के सामने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि राजेश कोरी की मौत दातागंज कोतवाली में हुई । पुलिस बिना परिजनों को साथ लिए पहले सीएचसी दातागंज और बाद में बदायूँ जिला अस्पताल ले गई। और आनन फानन में उसका पोस्टमार्टम करवाकर दाह संस्कार करा दिया। परिजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव से न्याय दिलाने का अनुरोध किया ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने ऐलान किया कि राजेश कोरी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा। कहा कि संविधान और लोकतंत्र के दायरे में संघर्ष को आगे बढ़ाया जायेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी। जिसमें राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले की हाईकोर्ट के जज के नेतृत्व में न्यायिक जांच, पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने , राजेश की पत्नी रूपवती को सरकारी नौकरी , परिजनों को एक करोड़ मुआवजा , बच्चों को मुफ्त शिक्षा , प्रधानमंत्री आवास आदि मांगें उठाई जाएंगीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और योगी सरकार अपने काले कारनामे छुपाने के लिए उन्हें अटसेना गांव में राजेश कोरी के परिजनों से मिलने नहीं आने दे रहे थे। उन्हें चार दिनों तक बदायूँ नेकपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने भाजपा की योगी सरकार पर दलितों पिछड़ों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में दलितों ,पिछड़ों ,मुसलमानों और महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गए हैं। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है और पीड़ितों को डराया धमकाया जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजेश कोरी को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल कोरी समाज की नहीं बल्कि हर इंसाफ़ पसंद नागरिक की है।
आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ कांग्रेस के दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यम यादव, जिला सचिव गिरीश चंद्र एडवोकेट, ओमप्रकाश यादव , मुनेंद्र सिंह , विजय बहादुर समेत दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


