7:39 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

नवादा में शराब की दुकान पर भिड़े दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं

नवादा में शराब की दुकान पर भिड़े दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

समझाने के बावजूद नहीं माने, शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
बदायूँ। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के नवादा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के पास शराब की खरीद-बिक्री को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट और लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस की बात मानने के बजाय दोबारा झगड़े पर आमादा हो गए।
पुलिस के अनुसार मौके की स्थिति और शांति व्यवस्था को देखते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लकी पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम नागल सोती शहजादपुर, थाना नागल सोती, जनपद बिजनौर तथा कौशल पुत्र सुरेशपाल निवासी लऊआ, थाना उझानी, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध, अपराधियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस