बदायूं
बिल्सी में पति-पत्नी की कहासुनी में चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, सिर में गंभीर चोट।
बिल्सी (बदायूं) 2 सितंबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में पति-पत्नी के बीच हो रही कहासुनी के दौरान गांव के ही चार लोगों द्वारा एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार फकीराबाद निवासी सुधीर ने बिल्सी थाना पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए।
आरोप है कि उक्त लोगों ने सुधीर के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इस मारपीट में सुधीर के सिर में गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भिजवाया। साथ ही मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
इस संबंध में बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


