8:53 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

आईजीआरएस निस्तारण में बदायूं पुलिस का यूपी में डंका, 135 में 135 अंक लेकर बनी नंबर-1

बदायूं

आईजीआरएस निस्तारण में बदायूं पुलिस का यूपी में डंका, 135 में 135 अंक लेकर बनी नंबर-1

जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश के 75 जिलों को पछाड़ा, 15 थाने भी प्रदेश में प्रथम
बदायूं। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण में बदायूं पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अगस्त 2026 के शासन स्तर से किए गए मूल्यांकन में बदायूं पुलिस ने 135 में से पूरे 135 अंक प्राप्त कर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया।
मूल्यांकन में संदर्भों की मार्किंग एवं अग्रसारण में 10/10, डिफॉल्टर संदर्भ में 20/20, संतुष्ट फीडबैक में 30/30, उच्चाधिकारी द्वारा श्रेणीकरण में 20/20, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा श्रेणीकरण में 10/10, रैंडम श्रेणीकरण में 10/10, उच्चाधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही में 10/10, जनता दर्शन फीडिंग में 10/10, प्रोफाइल अपडेशन में 05/05 तथा अधिकारी द्वारा फील्ड विजिट रिपोर्ट में 10/10 अंक प्राप्त हुए।
15 थाने भी प्रदेश में प्रथम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के 22 थानों में से 15 थानों ने भी आईजीआरएस मूल्यांकन में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि जनशिकायतों के प्रति बदायूं पुलिस की संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
इस शानदार प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री अशोक कुमार काम्बोज सहित आईजीआरएस यूनिट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बदायूं पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस ने भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण कार्य जारी रखने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस