7:53 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

उसावां-फतेहगढ़ रोड पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

बदायूं

उसावां-फतेहगढ़ रोड पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

केशव गुप्ता

उसावां। थाना क्षेत्र के उसावां-फतेहगढ़ मार्ग पर मंगलवार को दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक अवनीश शाक्य पुत्र विष्णुदयाल, निवासी वार्ड नंबर-2, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक अवनीश शाक्य उसहैत की ओर से अपने घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक निजी ईको गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. विक्रम सिंह ने घायल की स्थिति को देखते हुए रेफर किया।
उधर, हादसे के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। बताया गया कि बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। समझौते के अनुसार ईको चालक द्वारा घायल अवनीश शाक्य के इलाज का खर्च उठाने पर सहमति बनी।
फिलहाल घायल युवक का जिला अस्पताल बदायूं में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला निस्तारित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस