बदायूं
लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन कल से, 13 फेरों के लिए चलेगी।
बरेली 1 सितंबर।
त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने लालकुआं-साबरमती के बीच साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक विशेष 02 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 13.35 बजे रवाना होगी और किच्छा 13.59 बजे, बहेड़ी 14.17 बजे, भोजीपुरा 14.40 बजे, इज्जतनगर 14.57 बजे, बरेली सिटी 15.15 बजे, बरेली जं. 15.27 बजे, बदायूं 16.02 बजे, कासगंज 17.15 बजे, हाथरस सिटी 18.15 बजे, मथुरा कैंट 19.05 बजे, मथुरा जं. 19.25 बजे, भरतपुर 21.05 बजे, बांदीकुई 23.20 बजे होते हुए दूसरे दिन साबरमती 11.05 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05343 साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष 03 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को साबरमती से शाम 16.00 बजे चलेगी। यह महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली होते हुए अगले दिन दोपहर 14.20 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इसमें एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


