बदायूं
बिल्सी: हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मना बाबा इंटरनेशनल स्कूल का 12वां स्थापना दिवस।
बिल्सी बदांयू 1 सितंबर।
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और विकास के 12 गौरवशाली वर्षों की सफल यात्रा को यादगार बनाते हुए अपना 12वां स्थापना दिवस मंगलवार, 1 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। भक्तिमय सुंदरकांड के सस्वर पाठ से पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से गुंजायमान हो उठा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने श्रद्धा व एकाग्रता के साथ पाठ में सहभागिता कर विद्यालय की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा समस्त विद्यालय परिवार के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय व कृति वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से केक काटकर 12 वर्षों की उपलब्धियों और सफल यात्रा का जश्न मनाया और सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का मनोरम माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय और चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय ने समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2014 में विद्यालय की स्थापना हुई थी। यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि स्मरण और भविष्य की नई तैयारियों का दिन है।
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यालय की 12 वर्षीय यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सफर निरंतर कठोर मेहनत, समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय ने सदैव शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को सर्वोपरि रखा है, यही इसकी पहचान है।


अमन वार्ष्णेय
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


