बदायूं
बिल्सी: छात्र की संदिग्ध मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।
बिल्सी बदांयू 1 सितंबर।
बदायूं जिले की बिल्सी तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी क्लीनिक को सील कर दिया है। यह कार्रवाई कक्षा 5 के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद की गई है। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।
बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते रविवार शाम को बिल्सी तहसील क्षेत्र के बमेढ़ निवासी अंकित यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक पर उपचार के दौरान अंकित की हालत बिगड़ने का आरोप लगाया था।
परिजन छात्र को लेकर बिल्सी सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के निर्देश पर सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित वेद महि हेल्थ केयर क्लिनिक को सील कर दिया गया है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बिल्सी तहसीलदार बदन सिंह और थाना पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
अमन वार्ष्णेय
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


