7:12 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी को जल्द मिलेगी जाम से राहत, बाईपास निर्माण को लेकर एसडीएम ने किसानों के साथ की बैठक।

बदायूं

बिल्सी को जल्द मिलेगी जाम से राहत, बाईपास निर्माण को लेकर एसडीएम ने किसानों के साथ की बैठक।

बिल्सी बदांयू 1 सितंबर।

बदायूं जिले के बिल्सी नगर को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। मंगलवार दोपहर 2 बजे बिल्सी तहसील के लोक सभागार में बाईपास निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।

एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाईपास की तकनीकी रूपरेखा और मार्ग संरचना से संबंधित जानकारी दी।

एसडीएम ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बाईपास रायपुर बुजुर्ग गांव से शुरू होकर अगौल और खेरी गांव से होते हुए सीधे स्टेट हाईवे पर मिलेगा।

इस बाईपास के निर्माण से बिल्सी नगर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। इससे स्थानीय निवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी मौजूद रहे।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस