7:11 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

लोहरपुरा में जमीन विवाद पर जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

लोहरपुरा में जमीन विवाद पर जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष किया पेश
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में भूमि विवाद को लेकर चल रहे विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विवाद के चलते शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने ग्राम लोहरपुरा निवासी जयवीर पुत्र राम सिंह और किशनपाल पुत्र जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद भूमि विवाद को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पर नियंत्रण रखने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस