प्रेस विज्ञप्ति :-
1 सितंबर 2026
बूथ स्तर पर निरंतर संवाद से भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा, हर कार्यकर्ता निभाए अपनी जिम्मेदारी :- डॉ दिनेश शर्मा
बदायूं :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होगी। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और आपसी संवाद बना रहे, यह भाजपा की निरंतर मजबूती के लिए आवश्यक है। बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद के माध्यम से उनकी सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर कहा गया। उन्होंने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाता है। बूथ समिति में कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे निरंतर समाज के बीच रहकर लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित करते हैं। इसी सक्रियता को और व्यवस्थित करते हुए बूथ स्तर पर भाजपा की पकड़ को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आपसी सहयोग संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के अनुभवों और सुझावों को महत्व देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम के माध्यम से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति मिलेगी।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निरंतर संपर्क की शक्ति पर खड़ा है। मंडल से लेकर बूथ तक प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी भावना के साथ जिले में सत्यापन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा 02 सितंबर को मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ सत्यापन बैठकें आयोजित होंगी। इसके बाद 03 एवं 04 सितंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए भाजपा की जमीनी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। आगे कहा सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य केवल सूचनाओं को अद्यतन करना नहीं, बल्कि भाजपा की प्रत्येक इकाई की सक्रियता को और प्रभावी बनाना है। मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा मजबूत बूथ ही मजबूत भाजपा का आधार है। इसलिए बूथ समितियों के साथ संवाद, संपर्क और समन्वय को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
इस अवसर पर डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान तथा जिला पदाधिकारी, मंडल प्रवासी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


