8:06 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं मिला शव, सघन तलाशी जारी।

बदायूं

सहसवान गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं मिला शव, सघन तलाशी जारी।

बदांयू 1 सितंबर।

बदायूं के सहसवान के सुकर्रा घाट पर गंगा में डूबे युवक बृजेश का शव तीसरे दिन मंगलवार को भी बरामद नहीं हो सका है। पुलिस, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम मोटर बोट की मदद से लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

यह घटना रविवार दोपहर की है, जब थाना क्षेत्र के गांव सलावतपुर निवासी बृजेश गंगा स्नान करने सुकर्रा घाट पर गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

सूचना मिलने पर सहसवान सीओ अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई थी। रविवार देर शाम और सोमवार पूरे दिन चले अभियान में भी युवक का पता नहीं चल सका था।

आज तीसरे दिन मंगलवार को भी सुबह से ही कई किलोमीटर के दायरे में मोटर बोट से गंगा में सघन तलाशी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है।

घाट पर तीसरे दिन भी ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। परिजनों को युवक के शव बरामद होने का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस