7:11 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस को समर्पित हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन मैं यात्रियों का सिख समाज द्वारा स्वागत किया गया

आज दिनांक 1 सितंबर 2026 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस को समर्पित हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन मैं यात्रियों का सिख समाज द्वारा स्वागत किया गया इसी उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला में श्री नानकमत्ता साहिब से आए हुए प्रबंधक कमेटी के सरदार जोगिंदर सिंह जी प्रधान साहब सरदार अमरजीत सिंह महासचिव सरदार हरभजन सिंह सचिव सरदार गुरवंत सिंह जी सोनी सरदार गुरमीत सिंह मीत सरदार भगवान सिंह जी सरदार शमशेर सिंह प्रचारक नानकमत्ता श्री जे. डी. सिंह को नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी एवं प्रबंधक कमेटी द्वारा सरोपा भेट कर स्वागत किया गया…. इसके उपरांत समाज द्वारा बदायूं स्टेशन पर हजूर साहेब जाने जाने वाले यात्रियों के लिए लंगर सेवा की गई… नानकमत्ता साहब के प्रबंधक श्री जोगिंदर सिंह जी द्वारा बदायूं के आयोजक श्रीमती रजनी अनेजा सरदार भगत सिंह सरदार गुरदीप सिंह सरदार मंजीत सिंह सरदार प्रितपाल सिंह जगजीत बोरा दलजीत सिंह संजय कोचर को सरोपा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आई हुई साद संगत का कोल्ड ड्रिंक और पानी देकर सेवा की गई अंत में सरदार गुरदीप सिंह द्वारा कमेटी के और और भक्ति जागरण समाज सेवा समिति निस्वार्थ कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया और आश्वस्त किया गया हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन में हर मंगलवार लंगर सेवा दी जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस