9:24 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग पुलिस के हत्थे चढ़े दो तमंचेबाज, दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद

बदायूं

मूसाझाग पुलिस के हत्थे चढ़े दो तमंचेबाज, दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक की-पैड मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी धीरावारी, थाना दातागंज तथा जसवीर पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम चिजंरी, थाना मूसाझाग के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 31 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के संबंध में थाना मूसाझाग में मु0अ0सं0 167/2026, धारा 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
दोनों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक देव सिंह के खिलाफ थाना दातागंज में वर्ष 2014 में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र/साझेदारी और धमकी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जसवीर के खिलाफ थाना मूसाझाग में वर्ष 2003 में हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है।
यह हुई बरामदगी
दो अवैध तमंचे 315 बोर
दो जिंदा कारतूस 315 बोर
एक की-पैड लावा मोबाइल
एक मोटरसाइकिल संख्या UP25 EV 3337
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार थाना मूसाझाग ने पुलिस टीम के साथ की। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस