6:58 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा

मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को
सेवानिवृत्त कर्मचारी का शॉल, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान किया

बदायूं । पालिका में सेवानिवृत समारोह कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए मानचित्रकार
शरीफ अहमद को 19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान किया गया। पालिकाध्यक्ष ने फूलमाला एवं शाल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, एक नयी शुरुआत है। अपने परिवार व दोस्तों के साथ अपने अनुभवों को साझा करें। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए तनावमुक्त रहें। योग का सहारा लें । हमेशा खुश रहें। समारोह में सेवाकाल में पालिका से मिले अनुभवों को एक-दूसरे से साझा किया। साथ ही पालिका की सेवा से मिले सम्मान से गौरान्वित महसूस किया।
उन्होंने कहा कि मेरे कार्य कार्यकाल सेवानिवृत कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान किया जाएगा ।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना,
मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस