6:58 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, एएसपी ग्रामीण ने शॉल व पुष्पहार पहनाकर किया सम्मानित

बदायूं

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, एएसपी ग्रामीण ने शॉल व पुष्पहार पहनाकर किया सम्मानित

केशव गुप्ता

बदायूँ। जनपद बदायूँ पुलिस परिवार के तीन पुलिसकर्मियों के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवाकाल की सराहना की।
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक कप्तान सिंह, मुख्य आरक्षी दुर्योधन सिंह एवं एफएसएसओ पूरनलाल सोलंकी शामिल रहे। एएसपी ग्रामीण ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं को याद किया और पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों में भावुकता का माहौल रहा। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ के अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारजन मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस