8:09 pm Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल

बदायूं

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल

केशव गुप्ता

उसावां/कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर थाना कलान क्षेत्र के पटना देवकली चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रवि निवासी गांव बाराकला, थाना कलान और उनकी पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बताया जा रहा है कि रवि अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कलान की ओर से आ रही बदायूं डिपो की सरकारी रोडवेज बस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कलान पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां, जनपद बदायूं भेजा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए फरार रोडवेज बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस