बदायूं
स्कूल में चोरी का खुलासा, चोरी के सामान समेत दो आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
उसहैत पुलिस की कार्रवाई, भगोने, स्टील की टंकी-बाल्टी और गैस सिलेंडर बरामद
उसहैत। थाना उसहैत पुलिस ने स्कूल से चोरी किए गए सामान के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो एल्यूमीनियम के भगोने मय ढक्कन, एक छोटी स्टील की टंकी, एक स्टील की बाल्टी तथा एक इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 174/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने म्याऊं रोड स्थित ककरूआ मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजमेरी उर्फ महरूल हसन पुत्र रहीशुल हसन तथा शाकिर पुत्र समशाद, निवासी ग्राम भन्द्रा, थाना उसहैत, जिला बदायूँ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूल से चोरी किया गया सामान बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह थाना उसहैत मय पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


