बदायूं
तेज रफ्तार ट्रक ने दो गोवंशों को मारी टक्कर, एक की मौत; राष्ट्रीय बजरंग दल ने पंकज गुप्ता के नेतृत्व में दर्ज कराई शिकायत
केशव गुप्ता
उसावां। थाना उसावां क्षेत्र में उसावां से आगे बिजलीघर तिराहे के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो गोवंशों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।
तहरीर के अनुसार, 29 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या HR-58 F2124 का चालक कथित रूप से शराब के नशे में तेज गति एवं लापरवाही से ट्रक चला रहा था। बिजलीघर तिराहे के पास ट्रक ने सड़क पर जा रहे दो गोवंशों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
घटना को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल टीम उसावां की ओर से पंकज गुप्ता ने थाना उसावां में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक प्रमेन्द्र पंवार को जांच सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


