सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
जिला कारागार में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से मेडिकल कॉलेज में मौत, परिवार में मचा कोहराम।
बिनावर थाना क्षेत्र के बिलहत गांव निवासी 55 वर्षीय इकरार अहमद पुत्र सफी अहमद की हुई मौत।
करीब दो माह पहले 420 के मुकदमे में इकरार अहमद और उसके बेटे इस्लाम व इस्पाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जिला कारागार।
परिजन लगातार जमानत कराने के प्रयास में जुटे थे, लेकिन जमानत नहीं हो सकी।
इसी बीच कल जिला कारागार में इकरार अहमद की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
जेल स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज किया रेफर।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात इकरार अहमद की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बिलहत से जुड़ा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


