11:53 am Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन पर बदायूँ का नाम रोशन: APS इंटरनेशनल की छात्राओं का CDS के साथ रक्षाबंधन, बोलीं- बनेंगे आर्मी ऑफिसर

रक्षाबंधन पर बदायूँ का नाम रोशन: APS इंटरनेशनल की छात्राओं का CDS के साथ रक्षाबंधन, बोलीं- बनेंगे आर्मी ऑफिसर।

उझानी-बदांयू 30 अगस्त।

रक्षाबंधन पर्व पर बदायूँ जिले ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए देशभर से चुने गए मात्र 4 प्रमुख विद्यालयों में बदायूँ के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल को स्थान मिला है।

28 अगस्त 2026 को नई दिल्ली कैंट में आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय के शिष्टमंडल ने भाग लिया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं स्वर्णकर्णिका यादव, इशी गुप्ता, अरुंधति राधाकृष्णन और आज्ञा गुप्ता ने CDS जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि एवं अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। सैन्य अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद दिया। बाद में सभी के लिए दोपहर के भोज का आयोजन किया गया।

बातचीत के दौरान जब CDS ने छात्राओं से उनके सपने पूछे तो छात्राओं ने कहा कि वे भविष्य में भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। CDS ने उनके संकल्प की सराहना की।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविंदर भट्ट, उप-प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, एएनओ एनसीसी राजीव कुमार एवं पीजीटी फाइन आर्ट्स रचना यादव ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल एवं निदेशक नंदिता अग्रवाल ने छात्राओं को बधाई दी और कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन एक्सप्रेस