12:08 am Sunday , 30 August 2026
BREAKING NEWS

बाइक का संतुलन बिगड़ा, सड़क किनारे पोल से टकराया युवक; हालत गंभीर

बदायूं

बाइक का संतुलन बिगड़ा, सड़क किनारे पोल से टकराया युवक; हालत गंभीर

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नगरिया दुगनी निवासी राजीव पुत्र नरसिंह शनिवार शाम बाइक से किसी काम के सिलसिले में उसावां आ रहे थे। इसी दौरान महात्मा गांधी स्कूल के पास अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई।
हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे जनसेवा केंद्र संचालक विजय सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजीव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस