अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पीआरवी ने जिला अस्पताल पहुंचाया
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदांयू । आंवला-बदायूं मार्ग पर बादल गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोहनलाल पुत्र लखन सिंह निवासी अल्लापुर, थाना उझानी घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी 6625 मौके पर पहुंची और घायल मोहनलाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार मोहनलाल अपने दामाद के साथ बाइक से बदायूं की ओर से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अहरुइया जा रहे थे। बादल गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पीआरवी 6625 का इवेंट नंबर 09883 बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक घायल मोहनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


