5:52 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन पर रोडवेज की अव्यवस्था, बहनों की मुफ्त यात्रा का दावा बेअसर

बदायूं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के आदेश के बावजूद बदायूं में व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि रोडवेज बसें परिसर में खड़ी रहीं, जबकि सवारियां बसों के लिए इधर-उधर भटकती नजर आईं।

बताया गया कि कई रोडवेज बसों के गेट कर्मचारियों ने अंदर से बंद कर रखे थे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की उपलब्धता के बावजूद सवारियों को समय पर यात्रा का साधन नहीं मिल सका।

वहीं, डग्गामार वाहनों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। रोडवेज की अव्यवस्था के चलते रोडवेज परिसर से लेकर भामाशाह चौक तक यात्रियों की भीड़ और वाहनों के कारण दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे।

रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर परिवहन व्यवस्था की इस स्थिति को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन एक्सप्रेस