11:18 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, 750 राहत किट का वितरण

बदायूं

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, 750 राहत किट का वितरण

केशव गुप्ता

दातागंज। बाढ़ की मार झेल रहे दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच राहत और सहायता पहुंचाने के लिए राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने विकासखंड म्याऊं के बाढ़ प्रभावित ग्राम सिमरिया दैन्दू, जरतोली एवं सकतपुर का दौरा किया। इस दौरान प्रभावित परिवारों के बीच 750 पैकेट आवश्यक राहत सामग्री किट का वितरण किया गया।
बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है तथा जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राहत सामग्री वितरण के दौरान एसडीएम, नायब तहसीलदार सतीश चंद्र मिश्रा, आरआई सुबोध मिश्रा, लेखपाल गोपाल सक्सेना, मोहित कुमार, संजय चौहान एवं इंस्पेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिला प्रतिनिधि भावेश जी, विजय भान, आदेश सिंह, विनीत सिंह, धनेंद्र सिंह (प्रधान हजरतपुर), अवनीश कश्यप (प्रधान जरतौली), सत्यवीर कश्यप (प्रधान) सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री के वितरण से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक वस्तुओं की मदद मिली। ग्रामीणों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संकल्प है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति विश्वास दिखाई दिया। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत पहुंचाने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
दातागंज विधानसभा क्षेत्र में संकट की घड़ी में ग्रामीणों के साथ खड़े रहने का संदेश देते हुए राहत कार्य को प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस