बदायूँ: 27 अगस्त। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे तथा सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधन सदैव क्रियाशील स्थिति में रहें।
उन्होंने गोदाम वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस परिसर की नियमित निगरानी, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के समुचित रखरखाव के भी निर्देश दिए तथा कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं हर समय दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान बैठक एवं निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आसिम हमीद खां सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


